सिद्धार्थनगर में अंबेडकर प्रतिमा खंडित, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशासन से की कड़ी कार्रवाई की मांग :

सिद्धार्थनगर | डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित पाए जाने की सूचना फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे, उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पूर्व विधायक ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर हमारे संविधान निर्माता हैं, उनकी मूर्ति को खंडित करना केवल एक मूर्ति का अपमान नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    यूपी में 38 IAS अधिकारियों का बड़ा तबादला, महराजगंज और सिद्धार्थनगर के DM बदले:
    • November 14, 2026

    यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इस फेरबदल में पांच जिलों…

    Continue reading
    गोरखपुर में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत युवा सम्मेलन, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर हुई चर्चा:
    • November 12, 2026

    गोरखपुर, 12 अक्टूबर 2026। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के अंतर्गत गोरखपुर के कूड़ाघाट में युवा सम्मेलन का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *