बृजमनगंज को मिली सौगात, क्षेत्र में शुरू हुआ पहला सीएनजी पंप :

बृजमनगंज, महराजगंज ;
बृजमनगंज क्षेत्र के फूलमनहा बाजार में फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने फीता काटकर सीएनजी पंप का शुभारंभ किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने शुभारंभ किया

कार्यक्रम स्थल पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक वीरेंद्र चौधरी का भव्य स्वागत पंप के प्रोपराइटर कमरुद्दीन चौधरी उर्फ कुन्नू ने फूलमालाओं से किया, इसके बाद विधायक ने विधिवत फीता काटकर सीएनजी पंप को जनता को समर्पित किया।

इस मौके पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि –
“सीएनजी पंप शुरू होने से क्षेत्रवासियों को किफायती और स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि आम लोगों को आर्थिक लाभ भी होगा।”

वहीं, पंप के प्रोपराइटर कमरुद्दीन चौधरी ने कहा कि लंबे प्रयासों के बाद ग्रामीण क्षेत्र को यह सुविधा मिली है, अब स्थानीय लोगों को अपने वाहनों में सीएनजी भरवाने के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता इंसाफ अली ने किया, इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी, जलालुद्दीन चौधरी, प्रधान महेश शर्मा, डॉ. सुहैल अहमद, प्रबंधक ऑलमाइटी महमूद आलम, तुफैल अहमद, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन कुमार उर्फ मंटू जायसवाल, मोहम्मद आरिफ, जाहिद अली, पूर्व प्रधान शम्श तबरेज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



  • Related Posts

    जिलाधिकारी संतोष शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की:
    • March 22, 2026

    महराजगंज | बृजमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित लेहरा दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी रविवार की दोपहर करीब…

    Continue reading
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी संतोष शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की:
    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    पति ने नहीं भरवाया गैस सिलेंडर, 5 महीने के बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई पत्नी:
    USA vs PAK टकराव में भारत पर परमाणु हमले की धमकी:
    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला: