महराजगंज DM-SP ने किया फुट पेट्रोलिंग, त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा :

महराजगंज। आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने शुक्रवार को परतावल क्षेत्र के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा इंतज़ामों का निरीक्षण किया।

फुट पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य :
* त्योहारों के दौरान अपराध की रोकथाम और शांति-सुरक्षा सुनिश्चित करना।
* बाज़ारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख प्रतिष्ठानों के आसपास सघन निगरानी रखना।
* आमजन को शांति और सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने का संदेश देना।
* हॉट स्पॉट (HS) की चेकिंग कर संभावित अपराधियों पर पैनी नज़र रखना।

सुरक्षा में तैनात बल :
* थाना श्यामदेउरवा की पुलिस फोर्स
* एक प्लाटून पीएसी व आरटी जवान
* बीट आरक्षी व मुख्य आरक्षी लगातार क्षेत्र में गश्त पर रहेंगे

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को त्योहारी सीजन में आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और आवश्यक कार्यवाहियों को पूरी गंभीरता व सही तरीके से पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है।



  • Related Posts

    महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:
    • May 13, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के करियर और विवाह से जुड़े अधिकारों पर अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि पत्नी का अपने पेशेवर सपनों को पूरा करना वैवाहिक क्रूरता…

    Continue reading
    दवा के लिए भटक रहे मरीज, PHC फुलमनहा में चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:
    • May 12, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | स्थानीय लोगों में उस समय आक्रोश फैल गया जब राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय न्यू पीएचसी फुलमनहा लंबे समय से लावारिस हालात में पड़ा मिला। अस्पताल में प्रभारी राजकीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिडिल ईस्ट संकट के बीच मोदी-ट्रंप की मुलाकात के आसार:
    अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम घोषित, 3 युवा खिलाड़ियों को मौका:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट कांड में दो भाई गिरफ्तार:
    मुसलमान पहले हिन्दू थे, राजा भैया के बयान से छिड़ा विवाद:
    ₹96 के पार पहुंचा 1 अमेरिकी डॉलर, रुपये में बड़ी गिरावट: