गोंडा के पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में हैं, गुरुवार को कन्नौज के छिबरामऊ में विजय दशमी कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा – “आज पढ़ने-लिखने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि नौकरियों में सब कुछ आउटसोर्सिंग हो चुका है।”
बृज भूषण शरण सिंह ने मंच से अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल का ज़िक्र करते हुए कहा – “मैं किराए के हेलिकॉप्टर से नहीं, बल्कि अपने ख़रीदे हुए हेलिकॉप्टर से आया हूं।”
साथ ही उन्होंने युवाओं को संदेश दिया – “सफल होना है तो हमेशा सफल लोगों के साथ रहो।”





