
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बृजमनगंज में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा भाजपा कार्यालय से आरंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची, जहां देशभक्ति का उत्साह चरम पर था।
इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों और देशभर के नागरिकों को तिरंगा यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
कुछ तस्वीरें तिरंगा यात्रा की :




कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, पूर्व प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता सहित महिला मोर्चा से कुसुम प्रजापति और पूजा जायसवाल की सक्रिय भागीदारी रही। सभी सभासदों के साथ सैकड़ों लोग इस यात्रा का हिस्सा बने।
शहीद स्मारक पहुंचकर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिससे माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।