गोरखपुर का ‘गजनी गैंगस्टर’ गिरफ्तार, सीने पर लिखा ‘GANGSTER UP’ बोला – सपनों को भूल न जाऊं, इसलिए लिखा :

गोरखपुर जीआरपी ने उस शातिर लुटेरे को दबोच लिया, जो खुद को यूपी का सबसे बड़ा गैंगस्टर बनाने का सपना देख रहा था। नाम – गोविंद गौड़ उर्फ रूद्रा (22)। काम – ट्रेन में बैठे यात्रियों को डंडा मारकर पर्स और मोबाइल लूटना, और पहचान – सीने पर बड़े अक्षरों में लिखा “GANGSTER UP”।

सीने पर लिखवा रखा है ‘GANGSTER UP’


रूद्रा लूट के कई मामलों में फरार था, छावनी रेलवे स्टेशन के पास स्पेशल टीम ने घेराबंदी कर शाम को उसे गिरफ्तार किया। तलाशी में तीन चोरी के मोबाइल और एक तमंचा मिला। गिरफ्तारी के समय उसकी शर्ट की बटन खुली थी और टैटू देखकर पुलिस चौंक गई।

गजनी’ से सीखा याद रखने का तरीका :
पूछताछ में रूद्रा ने कहा –
“एक दिन प्रदेश का सबसे बड़ा गैंगस्टर बनना है, गजनी की तरह भूल न जाऊं, इसलिए सीने पर GANGSTER UP लिखा है, कम समय में अमीर बनने के लिए अपराध की दुनिया में आया हूं, 4 बार जेल जा चुका हूं।”

वारदात का पैटर्न :
जीआरपी सीओ विनोद कुमार सिंह के मुताबिक, यह गिरोह आउटर स्टेशन पर रुकते ही ट्रेन के यात्रियों को डंडा मारकर मोबाइल-पर्स छीन लेता था और वहीं राहगीरों को बेच देता था। गिरोह का नाम – ‘गैंगस्टर गैंग’, जिसमें रूद्रा लीडर है और बाकी तीन सदस्य अभी फरार हैं।

7 केस, कई ठिकाने :
रूद्रा संत कबीरनगर के मेहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली का रहने वाला है, लेकिन अपराध ज़िले से बाहर करता था, गोरखपुर में मोहद्दीपुर को अपना ठिकाना बनाया और वहीं से आउटर स्टेशनों पर वारदात करता था। उसके खिलाफ 7 लूट के केस दर्ज हैं।

“मैं यूपी का सबसे बड़ा गैंगस्टर बनना चाहता था… लेकिन अब पुलिस ने पकड़ लिया।”– रूद्रा


  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: