नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, उन्होंने 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर दुनिया के पहले नेता बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी की सोशल मीडिया पर पहले से ही मजबूत पकड़ रही है, लेकिन इंस्टाग्राम पर 100M फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करना वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह उपलब्धि न सिर्फ उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी प्रभावशाली मौजूदगी को भी साबित करती है, प्रधानमंत्री मोदी नियमित रूप से अपने कार्यक्रमों, विदेश यात्राओं, सरकारी योजनाओं और व्यक्तिगत पलों की तस्वीरें व वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं, जिससे उन्हें देश और दुनिया भर में व्यापक समर्थन मिलता है।
यह उपलब्धि भारतीय राजनीति के लिए भी एक महत्वपूर्ण डिजिटल मील का पत्थर मानी जा रही है।






