पीपीगंज, सोनौली हाइवे पर भीषण हादसा-सराफा कारोबारी के बेटे समेत दो की दर्दनाक मौत, चार घायल :

मंगलवार रात करीब 10 बजे पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोरखपुर–सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-28) पर गोलीगंज टोल प्लाजा के पास एक भयावह सड़क हादसा हुआ। एसयूवी और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर में सराफा कारोबारी गंजू वर्मा के बेटे आदर्श व उसके मित्र रोहन कन्नाजिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की तस्वीरें :

हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, और एसयूवी पलटते हुए पास खड़ी डॉक्टर सिद्धार्थ की कार से जा टकराई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टोल प्लाजा के पास सड़क पर गड्ढे और संकेतक (रिफ्लेक्टर) की कमी के कारण यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार और खराब सड़क ने मिलकर यह बड़ा हादसा करा दिया।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा — एनएचएआई पर लापरवाही का आरोप :
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनएचएआई और टोल कर्मियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली, सड़क पर गड्ढे, रोशनी की कमी और बिना संकेतक के टोल संचालन से लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं, हादसे के बाद ग्रामीणों ने एनएचएआई अधिकारियों और टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और यातायात जाम कर दिया।

पीपीगंज और कैंपियरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटाया और यातायात सामान्य कराया।
घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

22 दिसंबर को बजनी थी शहनाई, अब घर में पसरा सन्नाटा :
मृतक आदर्श की शादी 22 दिसंबर को तय थी, परिवार में तैयारियां चल रही थीं, रिश्तेदार आने वाले थे — लेकिन अब घर में मातम छा गया है, आदर्श की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया, और घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ जुटी रही।

सवालों के घेरे में एनएचएआई :
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यदाई संस्था पिछले कई महीनों से सड़क निर्माण का काम अधूरा छोड़ चुकी है,गड्ढों और रिफ्लेक्टर की कमी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन विभाग आंख मूंदे बैठा है।

Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    • March 4, 2026

    अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने हालातों की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है। भारतीय नागरिकों…

    Continue reading
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    • March 3, 2026

    सिद्धार्थनगर | सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत एकडेगा भावपुर के टोला हतवा में मंदिर तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला: