सऊदी अरब में भीषण बस आग हादसा, 42 भारतीयों की जान गई :

सऊदी अरब में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 42 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, यह हादसा बीती रात करीब 1:30 बजे उस समय हुआ जब मक्का से मदीना जा रही एक बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गई।

हैदराबाद के उमरा यात्री थे बस में सवार :
सऊदी अरब के अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार, बस में हैदराबाद के उमरा यात्री सवार थे। टक्कर के बाद लगी आग इतनी भीषण थी कि 42 यात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बस और कार की जोरदार टक्कर, भीषण हादसा

तेलंगाना सरकार की प्रतिक्रिया :
हादसे की जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना सरकार सक्रिय हो गई है। सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार को घटना की सूचना दी है और सऊदी अरब के रियाद में भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया है।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर :
भारतीय दूतावास ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा –
> “मदीना के पास हुए दर्दनाक हादसे के मद्देनजर सऊदी अरब आए सभी भारतीय उमरा यात्रियों के लिए 24×7 कंट्रोल रूम बनाया गया है।”
दूतावास द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर:
हज हेल्पलाइन: 8002440003

दूतावास द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर

कैसे हुआ हादसा?
शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि बस मक्का से मदीना जा रही थी, तभी अचानक एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई, बस में मौजूद अधिकतर यात्री हैदराबाद के थे।

ओवैसी ने केंद्र से लगाई गुहार :
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया, उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से तत्काल दखल देने की अपील करते हुए कहा है कि:
* मृतकों के शव जल्द से जल्द भारत लाए जाएं
* घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।



  • Related Posts

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    • March 21, 2026

    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी परिप्रेक्ष्य में…

    Continue reading
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    • March 21, 2026

    वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीएससी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: