सऊदी अरब में भीषण बस आग हादसा, 42 भारतीयों की जान गई :

सऊदी अरब में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 42 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, यह हादसा बीती रात करीब 1:30 बजे उस समय हुआ जब मक्का से मदीना जा रही एक बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गई।

हैदराबाद के उमरा यात्री थे बस में सवार :
सऊदी अरब के अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार, बस में हैदराबाद के उमरा यात्री सवार थे। टक्कर के बाद लगी आग इतनी भीषण थी कि 42 यात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बस और कार की जोरदार टक्कर, भीषण हादसा

तेलंगाना सरकार की प्रतिक्रिया :
हादसे की जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना सरकार सक्रिय हो गई है। सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार को घटना की सूचना दी है और सऊदी अरब के रियाद में भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया है।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर :
भारतीय दूतावास ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा –
> “मदीना के पास हुए दर्दनाक हादसे के मद्देनजर सऊदी अरब आए सभी भारतीय उमरा यात्रियों के लिए 24×7 कंट्रोल रूम बनाया गया है।”
दूतावास द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर:
हज हेल्पलाइन: 8002440003

दूतावास द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर

कैसे हुआ हादसा?
शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि बस मक्का से मदीना जा रही थी, तभी अचानक एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई, बस में मौजूद अधिकतर यात्री हैदराबाद के थे।

ओवैसी ने केंद्र से लगाई गुहार :
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया, उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से तत्काल दखल देने की अपील करते हुए कहा है कि:
* मृतकों के शव जल्द से जल्द भारत लाए जाएं
* घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।



  • Related Posts

    फारूक अब्दुल्ला का दिल्ली पर निशाना, पाकिस्तान का जिक्र कर 370 की वापसी का दावा:
    • October 24, 2026

    Article 370: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बारामूला में आयोजित एक रैली के दौरान केंद्र सरकार और अनुच्छेद-370 को लेकर बयान दिया। उन्होंने…

    Continue reading
    श्रद्धा दुबे को लेकर नया खुलासा? दोस्त ने किए पुराने प्रेम संबंधों को लेकर कई दावे:
    • October 24, 2026

    लखनऊ के शिवा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर एक नया दावा सामने आया है। श्रद्धा के एक दोस्त के मुताबिक, वर्ष 2009 से 2010 के बीच प्रेम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *