पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट:

बृजमनगंज, महराजगंज | पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद गुरुवार को अचानक हिंसक रूप ले बैठा, नाराज पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा में गुरुवार शाम करीब चार बजे हुई, मृतका नजमा की शादी के बाद से ही उसका अपने पति मुर्तुजा से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी कारण नजमा अधिकतर अपने मायके, इसी थाना क्षेत्र के ग्राम बरगाहपुर में रहती थी।

गुरुवार दोपहर नजमा अपनी मां आयशा और एक लड़के के साथ अपना सामान लेने के लिए सौरहा स्थित अपने पति के घर पहुंची थी, पति से बातचीत के बाद जब वह सामान लेकर घर से बाहर निकल रही थी, तभी मुर्तुजा ने उसे वापस घर के अंदर बुलाते हुए कहा कि उसे एक जरूरी बात करनी है।

जैसे ही नजमा घर के अंदर गई, उसी दौरान मुर्तुजा ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, गंभीर रूप से घायल नजमा को अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मृतका की मां आयशा की तहरीर प्राप्त हो गई है, मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट:
    • March 5, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच गुरुवार को लगातार चौथे सेशन में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई, इस दौरान बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई जैसे कई बड़े शहरों…

    Continue reading
    ट्रंप पर हमले की साजिश? ईरानी खुफिया एजेंट्स की प्लानिंग का खुलासा:
    • March 5, 2026

    अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट ने न्यूयॉर्क के ब्रुकलीन फेडरल कोर्ट में अपने बयान के दौरान दावा किया कि उसे ईरानी खुफिया एजेंट्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट:
    19 साल की राजकुमारी पारीक ने रचा इतिहास, बनीं देश की सबसे कम उम्र की महिला CA:
    मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट:
    नेपाल में मतदान खत्म, आज रात 12 बजे से फिर खुलेगी भारत-नेपाल सीमा:
    ट्रंप पर हमले की साजिश? ईरानी खुफिया एजेंट्स की प्लानिंग का खुलासा: