पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट:

बृजमनगंज, महराजगंज | पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद गुरुवार को अचानक हिंसक रूप ले बैठा, नाराज पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा में गुरुवार शाम करीब चार बजे हुई, मृतका नजमा की शादी के बाद से ही उसका अपने पति मुर्तुजा से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी कारण नजमा अधिकतर अपने मायके, इसी थाना क्षेत्र के ग्राम बरगाहपुर में रहती थी।

गुरुवार दोपहर नजमा अपनी मां आयशा और एक लड़के के साथ अपना सामान लेने के लिए सौरहा स्थित अपने पति के घर पहुंची थी, पति से बातचीत के बाद जब वह सामान लेकर घर से बाहर निकल रही थी, तभी मुर्तुजा ने उसे वापस घर के अंदर बुलाते हुए कहा कि उसे एक जरूरी बात करनी है।

जैसे ही नजमा घर के अंदर गई, उसी दौरान मुर्तुजा ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, गंभीर रूप से घायल नजमा को अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मृतका की मां आयशा की तहरीर प्राप्त हो गई है, मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: