मैं अब्बास अंसारी के साथ खड़ा हूं- राजभर

योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर मऊ विधानसभा सीट को लेकर अड़ गए हैं, उन्होंने कहा- मैं अब्बास अंसारी के साथ खड़ा हूं, वह कोर्ट जाते हैं तो उनका साथ दूंगा, अब्बास हमारी पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़े थे, अगर उपचुनाव हुआ तो नियम के अनुसार सुभासपा की सीट है, तो सुभासपा ही लड़ेगी।

रविवार को अब्बास की विधायकी रद्द किए जाने पर राजभर ने कहा- सरकार ने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई, जो भी आदेश आते हैं, सरकार उनका पालन करती है, हम एनडीए के साथ हैं।

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा, कहा- अखिलेश परेशान हैं, वह चाहते हैं कि उन्हें फिर से सत्ता मिल जाए, जब सत्ता में थे, तब कुछ याद नहीं आया, इस पर एक मीडिया कर्मी ने कहा- अखिलेश कह रहे हैं कि महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति पर सोने की तलवार लगाई जाए, जवाब में राजभर ने कहा- न नौ मन गेहूं होई, न राधा गवने जईहे।

राजभर ने कहा- सुभासपा बहराइच में 10 जून को सालार गाजी मेले की जगह अब सुहेलदेव शौर्य दिवस मनाएगी, इसमें सीएम योगी शामिल होंगे, दुर्भाग्य यह है कि जिस महापुरुष ने अक्रांताओं को हराया, उसके शौर्य को लोग भूल गए, जबकि पराजित के नाम पर मेला लगाया जाता रहा है

कांग्रेस और सपा ने महापुरुषों को छुपाकर रखा :-
राजभर ने कहा- जो महापुरुष देश के लिए लड़े, उन्हें कांग्रेस और सपा ने छुपाकर रखा, उन्हें नजरअंदाज किया गया, आज के समय में महाराजा सुहेलदेव, अहिल्याबाई होल्कर और बाबा साहेब अंबेडकर की चर्चा हो रही है, यह चर्चा कांग्रेस और सपा की सरकारों में नहीं होती थी।

राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा कर देते हैं, अब उसी से आप समझिए कि कांग्रेस क्या चाहती है, अगर कांग्रेस चाहती, तो देश के महापुरुषों को सम्मान देती, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, ये लोग महापुरुषों के बारे में जानते ही नहीं हैं।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: