सोनौली सीमा पर धड़ल्ले से चल रहीं अवैध बसें, टिकट नेपाल में कट रहा, सफ़र हिंदुस्तान में :

महराजगंज के सोनौली बॉर्डर से अवैध बस संचालन धड़ल्ले से जारी है, नेपाल के काठमांडू, पोखरा, बुटवल, भैरहवा और बेलहिया में बाकायदा टिकट काउंटर बनाए गए हैं, वहीं दलाल टिकट काटकर यात्रियों को पैदल सीमा तक लाते हैं और फिर बसों में बैठाकर दिल्ली व हैदराबाद रवाना करते हैं।

शाम से देर रात तक ये बसें गोरखपुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर निकल जाती हैं, कांट्रैक्ट कैरेज के नाम पर टैक्स चोरी और फर्जी दस्तावेज़ों का खेल लगातार राजस्व को नुकसान पहुँचा रहा है।

महराजगंज और नौतनवा क्षेत्र में डग्गामारी का असर साफ दिखता है। परिवहन निगम के चालकों से अक्सर विवाद की स्थिति भी बनती रहती है, इन बसों के चालक बीच रास्ते में अतिरिक्त सवारियाँ बैठाकर अवैध किराया वसूली करते हैं।

सिर्फ सोनौली ही नहीं, बल्कि गोरखपुर और ठूठीबारी से भी गैर-जनपदों के लिए कई बसें बेधड़क दौड़ रही हैं, विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इन पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

हालांकि, एआरटीओ मनोज सिंह का कहना है कि “अवैध संचालन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।”

  • Related Posts

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    • February 3, 2026

    नई दिल्ली। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान स्पीकर की ओर कागज फेंकने और सदन की मर्यादा भंग करने के मामले में छह सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।…

    Continue reading
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    • February 3, 2026

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: