गड्ढे में गिरा किशोर – अमरूद तोड़ते समय हुई दर्दनाक मौत, सिद्धार्थनगर हादसा :

स्थान : ग्राम सभा सरौली, टोला लोहरपुरवा, जिला सिद्धार्थनगर
दिनांक : 02 सितंबर 2025

सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम सभा सरौली, टोला लोहरपुरवा में मंगलवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। करीब 2 बजे एक 16 वर्षीय किशोर अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, अचानक पैर फिसलने से वह नीचे बने गड्ढे में जा गिरा, गड्ढे में पानी भरा होने के कारण किशोर डूब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

तस्वीरें :

ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगभग 4 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक किशोर के पिता का नाम लालजी विश्वकर्मा बताया गया है, इस हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया और हर ओर शोक की लहर फैल गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Reported by : Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter, Siddharthnagar (Up Live Express)

  • Related Posts

    फारूक अब्दुल्ला का दिल्ली पर निशाना, पाकिस्तान का जिक्र कर 370 की वापसी का दावा:
    • October 24, 2026

    Article 370: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बारामूला में आयोजित एक रैली के दौरान केंद्र सरकार और अनुच्छेद-370 को लेकर बयान दिया। उन्होंने…

    Continue reading
    श्रद्धा दुबे को लेकर नया खुलासा? दोस्त ने किए पुराने प्रेम संबंधों को लेकर कई दावे:
    • October 24, 2026

    लखनऊ के शिवा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर एक नया दावा सामने आया है। श्रद्धा के एक दोस्त के मुताबिक, वर्ष 2009 से 2010 के बीच प्रेम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *