नेपाल में 131 किलो गांजा के साथ भारतीय गिरफ्तार, रक्सौल निवासी ने सीट के नीचे छिपाए थे 31 पैकेट :

नेपाल में 131 किलो गांजा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार, बिहार के रक्सौल निवासी ने वाहन की सीट के नीचे छिपा रखे थे 31 पैकेट, जांच में जुटी पुलिस :

खुनुवां ; नेपाल के बागमती प्रदेश के धादिंग जिले में बुधवार को एक भारतीय नागरिक को 131 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया, धादिंग जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी सुभाष हमाल के अनुसार, आरोपी की पहचान बिहार के रक्सौल निवासी सरहज मियां के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे बेनीघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका वार्ड नंबर-2 के आंपटार क्षेत्र से पकड़ा, तलाशी के दौरान उसके वाहन की चेसिस सीट के नीचे छिपाकर रखे गए 31 पैकेटों में गांजा बरामद हुआ।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है कि वह यह गांजा कहां से लेकर आया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी, नेपाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात:
    खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक: