खाद की कालाबाजारी रोकने को विशेष अभियान, नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सख्ती, 31 जुलाई तक चलेगा :

खाद की कालाबाजारी पर नकेल कसने को विशेष अभियान, नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष सख्ती, 31 जुलाई तक चलेगा अभियान :

महराजगंज ;
जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त कदम उठाया है, इस उद्देश्य से एक विशेष निगरानी अभियान शुरू किया गया है, जो 31 जुलाई तक चलेगा।

अभियान की निगरानी के लिए जिले की चारों तहसीलों—सदर, फरेंदा, निचलौल और नौतनवा—में टीमें गठित की गई हैं, इन टीमों में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी और संबंधित थानाध्यक्ष शामिल हैं।

प्रमुख निर्देश व कार्रवाई की रूपरेखा :

  • सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन कृषि दुकानों का निरीक्षण करेंगे।
  • यूरिया खाद के स्टॉक, बिक्री दर और वितरण व्यवस्था की नियमित जांच की जाएगी।
  • किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
  • नेपाल सीमा से सटे निचलौल और नौतनवा क्षेत्रों में विशेष सख्ती बरती जाएगी, क्योंकि यहां तस्करी की आशंका अधिक रहती है।

नोडल अधिकारी नियुक्त :

निचलौल तहसील के लिए जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, नौतनवा तहसील के लिए उप कृषि निदेशक संजीव कुमार, दोनों अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजाना दुकानों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना और कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाना है, अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वितरण पारदर्शी तरीके से हो और किसी दुकानदार द्वारा स्टॉक छिपाने या अधिक कीमत वसूलने की शिकायत न मिले।

जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गठित टीमों द्वारा प्रतिदिन दुकानों की जांच की जा रही है और लापरवाही मिलने पर बिना देर किए कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: