खेसारी लाल यादव चुनावी मैदान में उतरे, RJD ने छपरा सीट से दिया टिकट :

छपरा, बिहार – भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और लोकप्रिय गायक खेसारी लाल यादव अब राजनीति में भी सक्रिय हो गए हैं। उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने खेसारी को पार्टी का सिंबल सौंपा, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की गई है।

पहले खेसारी की पत्नी चंदा देवी को उम्मीदवार बनाने की योजना थी, लेकिन वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं होने के कारण खेसारी ने स्वयं चुनाव लड़ने का फैसला किया।

खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,
मैं, आप सभी का बेटा और भाई खेसारी लाल यादव, इस बार छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं। मैं कोई परंपरागत नेता नहीं हूं, मैं आप सभी जनता जनार्दन का बेटा हूं, खेत-खलिहान का लाल हूं, हर तबके की आवाज़ हूं और युवा भाइयों का जोश हूँ।

आज, 17 अक्टूबर 2025, खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे, उनके चुनावी मैदान में उतरने से बिहार की राजनीति में नया उत्साह और हलचल देखने को मिल सकती है, खासकर उनके फैन बेस और लोकप्रियता के कारण।

  • Related Posts

    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    • March 4, 2026

    अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने हालातों की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है। भारतीय नागरिकों…

    Continue reading
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    • March 3, 2026

    सिद्धार्थनगर | सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत एकडेगा भावपुर के टोला हतवा में मंदिर तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये: