महराजगंज कांड, युवती से दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, नेपाल के युवक पर केस दर्ज :

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नेपाली युवक पर युवती से दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब छह साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी, जो खुद को मनोज नाम से पहचानाता था, एक दिन बहाने से बाइक पर ले जाकर युवक ने उसे अपने रिश्तेदार के खाली मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।

शर्म और शादी तय होने के कारण युवती ने यह बात किसी से साझा नहीं की, लेकिन शादी के दो साल बाद आरोपी ने उसे फोन कर मिलने के लिए दबाव बनाया और मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

जब पति को यह सच पता चला तो उसने युवती को तलाक दे दिया।इसके बाद आरोपी उसे नोएडा ले गया, जहां पीड़िता को पता चला कि आरोपी की असली पहचान मुगले आज़म उर्फ इश्कदर है और वह दूसरे धर्म का है।

शिकायत के बाद निचलौल थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि नेपाल निवासी आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    • February 3, 2026

    नई दिल्ली। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान स्पीकर की ओर कागज फेंकने और सदन की मर्यादा भंग करने के मामले में छह सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।…

    Continue reading
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    • February 3, 2026

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: