सिद्धार्थनगर की जनता की आवाज़ बनी सपा, 12 मुद्दों पर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन :

सिद्धार्थनगर, 20 अगस्त 2025
जिला मुख्यालय पर आज समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया, इटवा के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष माननीय माता प्रसाद पाण्डेय के आह्वान पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जिलाध्यक्ष लाल जी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को घेरा और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें :

सपा ने उठाए 12 बड़े मुद्दे :
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी ने जिले की 12 अहम समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की।

1. किसानों को खाद न मिलना, जबकि सरकार उपलब्धता का दावा करती है।
2. डकैती, बलात्कार और हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम।
3. विभागों में बढ़ता भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी।
4. बिजली दर बढ़ने के बावजूद लगातार कटौती से जनता की परेशानी।
5. धर्मांतरण के नाम पर फर्जी मुकदमों से निर्दोषों का उत्पीड़न।
6. तहसीलों में विरासत के नाम पर धन उगाही।
7. जलजीवन मिशन में पाइपलाइन खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत न होना।
8. नगर पालिका व पंचायतों में मानक से विपरीत कार्य, जलजमाव और स्वास्थ्य संकट।
9. धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने से बिगड़ता साम्प्रदायिक सौहार्द।
10. थानों में फर्जी मुकदमों का डर दिखाकर धन उगाही।
11. सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की शिकायत।
12. बढ़ती बेरोज़गारी और युवाओं को रोजगार न मिलना।

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

Reported by : Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter, Siddharthnagar (Up Live Express)

  • Related Posts

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    • August 23, 2026

    सिद्धार्थनगर: जिले के सदर थानाक्षेत्र के सनई-पकड़ी मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय डुमरिया के पास सामने तीव्र मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टेंपर अनियंत्रित होकर पलट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?