महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 151 गुम हुए मोबाइल बरामद, 30 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई:

महराजगंज : पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में सर्विलांस सेल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए गए। बरामद किए गए मोबाइल की कुल कीमत 30.43 लाख रुपये आंकी गई है।

तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता :
इस सराहनीय अभियान की कमान सर्विलांस सेल प्रभारी उप निरीक्षक अंकित सिंह ने संभाली। उनके साथ शिवानंद पासवान (कंप्यूटर ऑपरेटर), हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, राजकुमार राजभर, कांस्टेबल सुधीर यादव और सूरज गुप्ता जैसे कर्मठ अधिकारी शामिल रहे।

टीम ने मोबाइल ट्रैकिंग, IMEI विश्लेषण और तकनीकी निगरानी के ज़रिए चोरी या गुम हुए मोबाइलों को ढूंढ निकाला। जैसे ही लोगों को उनके खोए मोबाइल वापस मिले, खुशी से कई लोगों की आंखें भर आईं, लोगों ने महराजगंज पुलिस का तहेदिल से आभार जताया।

एसपी ने की टीम की सराहना :
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि महराजगंज पुलिस आम जनता की सुरक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत सर्विलांस सेल या नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात:
    • March 2, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच नरेंद्र मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जल्द से जल्द संघर्ष विराम की आवश्यकता पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात:
    खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक:
    खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा पलटवार, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव:
    साइबर फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 हजार की रकम कराई वापस: