महराजगंज शहर के फरेन्दा रोड स्थित श्याम मंदिर से एक भव्य और आकर्षक निशान शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को भक्ति रंग में रंग दिया। “जय श्याम” के गगनभेदी जयघोष से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
हाथों में सजे-धजे और रंग-बिरंगे निशान लिए भक्तगण भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे सभी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, जिससे दृश्य अत्यंत मनमोहक बन गया।
भक्ति गीतों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए, जबकि ढोल-नगाड़ों और बैंड की गूंजती ताल ने पूरे माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण और जीवंत बना दिया।
यह भव्य शोभायात्रा श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर मेन चौराहा होते हुए माउपकाड़ तक पहुंची। मार्ग में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
रास्ते भर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया।
स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्थानों पर जलपान की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की, जो आयोजन की विशेष आकर्षण रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस भव्य निशान शोभायात्रा ने धार्मिक एकता, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हुए महराजगंज शहर को श्याम भक्ति में सराबोर कर दिया।
News Reported by: Jaynendra Upadhyay, Reporter-(Up Live Express)




