महाराजगंज में पढ़ने की संस्कृति को मिला बढ़ावा, पुस्तक प्रदर्शनी में उमड़ा छात्रों का उत्साह:

महाराजगंज के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी ने पहले ही दिन ज्ञान और साहित्य का उत्सव सा माहौल बना दिया, दो दिवसीय इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। साहित्य, कला, विज्ञान और संस्कृति से जुड़ी पुस्तकों के स्टॉल पर लगातार भीड़ रही और पाठकों ने बढ़-चढ़कर किताबों की खरीदारी की।

यह प्रदर्शनी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, हिंदुस्तानी अकादमी, भारतीय बौद्ध सभा और सिटीजन फोरम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई है। महोत्सव के रूप में सजे इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में पठन-पाठन की आदत को प्रोत्साहित करना और समाज में पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करना है।

राजकमल प्रकाशन के प्रतिनिधि राहुल रावत ने बताया कि गौतम बुद्ध, राम मनोहर लोहिया, पंडित नेहरू और अन्य साहित्यिक कृतियों से संबंधित पुस्तकों की अच्छी बिक्री दर्ज की गई। इन विषयों पर आधारित पुस्तकों के प्रति युवाओं की विशेष रुचि देखने को मिली।

प्रदर्शनी में राजकमल प्रकाशन समूह, प्रभात प्रकाशन, लोक भारती प्रकाशन, अर्पण प्रकाशन और मंजुला वाणी प्रकाशन समूह सहित कई प्रतिष्ठित प्रकाशनों ने अपने स्टॉल लगाए। समूह के आशीष कुमार ने जानकारी दी कि छात्र-छात्राओं ने साहित्य, कला, निबंध और भाषा से संबंधित पुस्तकों में विशेष रुचि दिखाई और उनकी उत्साहपूर्वक खरीदारी की।

News Reported by: Jaynendra Upadhyay, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला:
    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक: