यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया आधिकारिक एलान:

लखनऊ | बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा और स्पष्ट एलान किया है। उन्होंने कहा कि BSP किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और पार्टी अकेले दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी।

मायावती ने मीडिया में चल रही गठबंधन से जुड़ी तमाम चर्चाओं को भ्रामक और निराधार बताया। उन्होंने दो टूक कहा कि गठबंधन से पार्टी को हमेशा नुकसान हुआ है, इसलिए BSP ने यह रणनीतिक फैसला लिया है कि वह अपने संगठन और कैडर की ताकत के बल पर चुनाव लड़ेगी।

पार्टी प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पूरी मजबूती के साथ संगठन को चुनाव के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि BSP अपने मूल एजेंडे और विचारधारा के साथ जनता के बीच जाएगी।

इस एलान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और बहुजन समाज पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

  • Related Posts

    कलेक्ट्रेट गेट पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, समय रहते बचाई गई जान:
    • February 17, 2026

    सिद्धार्थनगर में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, कलेक्ट्रेट की सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवानों की तत्परता…

    Continue reading
    अखिलेश यादव का आरोप, वोटर लिस्ट SIR में फर्जीवाड़ा, PDA समाज को बनाया जा रहा निशाना:
    • February 17, 2026

    लखनऊ, राजनीतिक खबर | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने दावा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेमीफाइनल की बात नहीं, फाइनल हमारा लक्ष्य, पाक खिलाड़ियों का दावा:
    दिल्ली में पीएम मोदी और Google CEO सुंदर पिचाई की मुलाकात, AI पर बड़ा मंथन:
    यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया आधिकारिक एलान:
    कलेक्ट्रेट गेट पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, समय रहते बचाई गई जान:
    अखिलेश यादव का आरोप, वोटर लिस्ट SIR में फर्जीवाड़ा, PDA समाज को बनाया जा रहा निशाना: