बृजमनगंज, महराजगंज – ग्राम पंचायत फूलमनहा में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत एक सशक्त चौपाल का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य संचालक और संयोजक प्रधान प्रतिनिधि अशोक पटवा रहे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि अराजकतत्वों द्वारा फैलाई जा रही चोर और अफवाहों पर ध्यान न दें, उन्होंने महिलाओं से जिम्मेदार और सतर्क रहने का आह्वान किया और कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को पहचाने।
कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव और प्रिया वर्मा ने मिशन शक्ति के तहत उपलब्ध सेवाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने महिलाओं से भीड़-भाड़ वाले स्थानों में सावधानी बरतने और थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का उपयोग करने की सलाह दी, यह डेस्क महिलाओं और बालिकाओं को उत्पीड़न के खिलाफ बेहिचक शिकायत दर्ज कराने की सुविधा देता है।
ग्राम पंचायत फूलमनहा टोला इसरिवार में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, कांस्टेबल प्रिया, महिला कांस्टेबल रीमा व बेबी, कांस्टेबल बृजेश पाल सहित गांव की अधिकांश महिलाएं, किशोरियां और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






