लोकसभा अध्यक्ष पर हटाने का प्रस्ताव, 9 मार्च को होगा निर्णय:

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत 9 मार्च से होने जा रही है, इस दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा दिए गए पद से हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी, इस दौरान ओम बिरला कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे, बल्कि सदस्यों के बीच बैठेंगे।

संविधान और लोकसभा के नियमों के अनुसार, जब अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर सदन में विचार किया जाता है, तो संबंधित अध्यक्ष कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं कर सकते हैं।

इस प्रस्ताव के जरिए विपक्ष ने बिरला पर सदन की कार्यवाही के दौरान खुलकर भेदभाव करने का आरोप लगाया है, विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया।

लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के. सुरेश ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक समेत कई विपक्षी दलों की ओर से लोकसभा सचिवालय को यह नोटिस सौंपा है।

  • Related Posts

    ईरान युद्ध के बीच अमेरिका का बड़ा फैसला, भारत को रूसी तेल खरीदने की मिली राहत:
    • March 6, 2026

    ईरान से जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने की अस्थायी छूट दे दी है, यह छूट 30 दिनों के लिए दी गई है, अमेरिका का…

    Continue reading
    पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट:
    • March 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद गुरुवार को अचानक हिंसक रूप ले बैठा, नाराज पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान–इराक तनाव का असर, महराजगंज में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़:
    लोकसभा अध्यक्ष पर हटाने का प्रस्ताव, 9 मार्च को होगा निर्णय:
    नौतनवा में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान:
    ईरान युद्ध के बीच अमेरिका का बड़ा फैसला, भारत को रूसी तेल खरीदने की मिली राहत:
    रोमांचक सेमीफाइनल में भारत की जीत, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा: