नौतनवा। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और योगा परिवार नौतनवा ने दोमुहान स्थित छठ घाट पर एक घंटे का श्रमदान किया, यह अभियान ‘एक घंटा, एक दिन, एक साथ’ कार्यक्रम का हिस्सा रहा।
पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि—
> “यह अभियान सिर्फ सरकार या पालिका का नहीं, बल्कि हम सबका है। जब तक सभी लोग मिलकर जुड़ेंगे नहीं, तब तक कोई भी अभियान धरातल पर सफल नहीं हो सकता।”
योगा परिवार के संरक्षक नंदलाल जायसवाल ने भी स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया, उन्होंने लोगों से शपथ लेने की अपील की कि वे न खुद गंदगी करेंगे और न किसी को करने देंगे।
अभियान में सभासद अनिल मद्धेशिया, योगा अध्यक्ष मदन जायसवाल, योग प्रशिक्षक राम नरेश यादव, ग्राम प्रधान छपवा संजय मद्धेशिया, किशोर गुप्ता, पंचम कन्नौजिया, संजय मिश्रा, ओमकार मद्धेशिया, रिंकल मिश्रा, सुनील जायसवाल, रामचंद्र चौधरी, सोनू मद्धेशिया, पट्ट जायसवाल, गोविंद प्रसाद, मजीद, मो. रफीक, कमलेश पासवान सहित योगा परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
छठ घाट पर हुआ यह श्रमदान सिर्फ एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का सशक्त संदेश भी बन गया।






