नालंदा विश्वविद्यालय की संकल्पना को साकार करेगा अम्बेडकर पुस्तकालय।

    फरेन्दा महराजगंज 12 मई 2025 पूर्वांचल के बहुचर्चित डॉक्टर अम्बेडकर पुस्तकालय के भूमि पूजन एवं आधारशिला का विशाल कार्यक्रम पुस्तकालय महा अभियान के अध्यक्ष भीमसेन गौतम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में फरेंदा के लोक प्रिय विधायक माननीय बीरेंद्र चौधरी जी के कर कमलों द्वारा बौद्ध भिक्षुगण के मंत्रोउच्चार के बीच रखा गया।

    शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि पूरी ताकत के साथ अम्बेडकर पुस्तकालय को विधायक निधि से ऐसा बनवाएंगे कि वह नालंदा विश्वविद्यालय की संकल्पना को साकार करेगा।
    कार्यक्रम को मोहम्मद शफीक ,अंबरीश राव लल्लन, गंगा पासवान, अरविंद मौर्य,आर एल मौर्य, बीपी भारती, बाबूलाल मैनेजर, लालजी प्रसाद, संजय राव , अमित रावण,कृष्ण कुमार जी, दयानंद राव जी, बौद्धाचार्य महेंद्र भारती , दिनेश चंद्रा ग्राम प्रधान, शाह आलम ग्राम प्रधान, महेंद्र जी ग्राम प्रधान,डॉ दुर्गेश चंद्र , डॉ चंद्रशेखर , बार एसोसिएशन के महासचिव अनिल पासवान आदि ने संबोधित किया और डॉ. अम्बेडकर पुस्तकालय के योगदान की सरहना करते हुए पुस्तकालय
    महाअभियान में निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे आरटीआई जगत अभियान के जनक भीमसेन गौतम के नेतृत्व में अभियान को और तेज करने पर जोर दिया गया।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम रामराज मौर्य, रामकरन लहरी आदि ने प्रस्तुत किया।

  • Related Posts

    वंदे मातरम को लेकर नया प्रोटोकॉल? सरकार कर रही है विचार:
    • January 24, 2026

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर केंद्र सरकार एक नए प्रोटोकॉल पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार इस बात पर मंथन कर रही है…

    Continue reading
    साइबर अपराध मुक्त यूपी की दिशा में कदम, सीएम योगी ने बताए बचाव के उपाय:
    • January 5, 2026

    लखनऊ | राज्य ब्यूरोउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों से साइबर धोखाधड़ी को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के किसी भी…

    Continue reading

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: