गैस-डीजल पर फैली अफवाहों पर सिद्धार्थनगर DM का सख्त संदेश:

सिद्धार्थनगर | जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी महोदय (शिव शरणप्पा जी एन) ने जनपदवासियों से अपील की है कि गैस सिलेंडर एवं डीजल को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें, उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनपद में गैस सिलेंडर और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए घबराकर अधिक मात्रा में खरीदारी या भंडारण करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूर रहें और केवल प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी लोग जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

  • Related Posts

    बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, स्मार्ट मीटर का बिल अब हर महीने पोस्टपेड में आएगा:
    • May 7, 2026

    उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूपी सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को दोबारा पोस्टपेड सिस्टम में बदलने का फैसला किया है। गुरुवार को…

    Continue reading
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    • April 29, 2026

    मई 2026 में बैंक छुट्टियों का विवरण:मई के महीने में रविवार और दूसरे/चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 12 से 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इनमें से कई छुट्टियां केवल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: