श्रावण मास में शिव मंदिर की सफाई में लापरवाही – महराजगंज में दो सफाईकर्मी निलंबित :

श्रावण मास में शिव मंदिर की सफाई में लापरवाही – महराजगंज में दो सफाईकर्मी निलंबित :

महराजगंज | श्रावण मास के दौरान शिव मंदिर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर दो सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, यह कार्रवाई जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा द्वारा की गई।

निलंबित कर्मियों में ग्राम पंचायत कड़जा के अंबिका प्रसाद और ग्राम पंचायत चंदा के सुरेंद्र प्रसाद शामिल हैं, दोनों को इटहिया स्थित शिव मंदिर में सफाई टोली नायक के रूप में तैनात किया गया था, लेकिन उन्होंने न तो नियमित सफाई की और न ही शासन के निर्देशों का पालन किया।

जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबित किया गया, निलंबन अवधि में अंबिका प्रसाद को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सिसवां कार्यालय से संबद्ध किया गया है, जबकि सुरेंद्र प्रसाद को अर्द्ध औसत वेतन, महंगाई भत्ता एवं जीवन निर्वाह भत्ता सशर्त स्वीकृत किया गया है, बशर्ते वे किसी अन्य सेवा या व्यवसाय में संलग्न न हों और इसके लिए प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें।

इन मामलों की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सिसवां को जांच अधिकारी नामित किया गया है, वहीं, अंबिका प्रसाद को निलंबन आदेश की प्रति उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) निचलौल को सौंपी गई है।

डीपीआरओ ने कहा कि दोनों कर्मियों की ड्यूटी इटहिया शिव मंदिर पर लगाई गई थी, लेकिन ड्यूटी में घोर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: