नेपाल पुलिस को तस्करी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, भारतीय कार से भारी मात्रा में सामान बरामद:

नेपाल पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे तस्करी विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है, रूपनदेही जिले में पुलिस ने एक भारतीय नंबर की कार से भारी मात्रा में तस्करी का सामान बरामद किया है। इस दौरान एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई रविवार शाम को क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय बुटवल की टीम ने तिलोत्तमा नगरपालिका वार्ड नंबर-3 के शंकरनगर क्षेत्र में की। पुलिस ने भैरहवा से बुटवल की ओर जा रही भारतीय कार को संदेह के आधार पर रोका।

तलाशी के दौरान कार की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए लैपटॉप, मोबाइल डिस्प्ले, चार्जर, पीली धातु की गाय की मूर्ति, विदेशी शराब की बोतलें और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की गई।

क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय बुटवल के डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्यानजा (नेपाल) निवासी जोग प्रसाद के रूप में हुई है, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह भारत के अशोक बिहार, दिल्ली से यह सामान लेकर नेपाल में कस्टम से बचते हुए प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने कार सहित सभी जब्त सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Reported by : Akash Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    • March 24, 2026

    लखनऊ | 1090 चौराहे के पास जियामऊ ढलान पर लगभग 12 वर्षों से दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले गरीब दुकानदारों ने एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पीड़ितों का…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    • March 22, 2026

    सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रविवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IPL से पहले बड़ा खेल! 1660 करोड़ में बिकी RCB:
    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण बढ़ाने की तैयारी में:
    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर:
    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    गोरखपुर को मिली विकास की नई उड़ान- 53 करोड़ की बड़ी परियोजनाएं तैयार: