कानूनी साक्षरता के लिए महराजगंज में नई पहल

कानूनी साक्षरता के लिए महराजगंज में नई पहलः
जिला जागृति यूनिट का गठन, कई अधिकारी बने सदस्य :-

महराजगंज में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की जागृति योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महराजगंज ने जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में जिला जागृति यूनिट का गठन किया है।

इस यूनिट में कई वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है, जनपद न्यायाधीश को अध्यक्ष बनाया गया है, जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, इसके अलावा जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक भी सदस्य के रूप में शामिल हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. मनीष कुमार चौबे को भी यूनिट का सदस्य नामित किया गया है, उनकी नियुक्ति पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के अध्यक्ष अष्टभुजा वर्मा, सचिव परमात्मा सिंह और अन्य अधिवक्ताओं ने बधाई दी है, इन अधिवक्ताओं में रामसेवक सिंह, अनिरुद्ध लाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र नाथ पांडे, राघवेंद्र उपाध्याय, संजय यादव और उमाकांत विश्वकर्मा शामिल हैं।

यह यूनिट जिले में कानूनी जागरूकता और कानूनी साक्षरता को बढ़ावा देने का काम करेगी, इससे आम लोगों को कानूनी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

वरिष्ठ अधिवक्ता

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: