बाइक एक्सीडेंट में मौत, 10 दिन पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के एनएच-328 पर पनियरा-मुजुरी मार्ग स्थित कौवाठोढ़ के पास बृहस्पतिवार को दोपहर 4 बजे करीब को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, गुरुवार शाम को हुई इस सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए थे, सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि एक बाइक पर कैम्पियरगंज के लक्ष्मीपुर सरपतहां के दिलीप, गोलू और दिनेश सवार थे, वहीं दूसरी बाइक पर पनियरा के सतगुरु गांव के नीरज गुप्ता, रामस्वरूप गौड़ और फौजदार गुप्ता थे।

दोनो‌ मृतको‌ की तस्वीर –

वहीं गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा के डॉक्टर अहसन अंसारी ने बताया कि दिलीप, दिनेश और नीरज की स्थिति गंभीर थी, जहां इन तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था, वहीं गोलू को मामूली चोटें आई थी और उनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया था।

वहां से दिलीप, दिनेश, गोलू, नीरज और रामस्वरूप को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, रात साढ़े आठ बजे सतगुरु निवासी रामस्वरूप (65) की मौत हो गई, साढ़े ग्यारह बजे कैम्पीयरगंज के लक्ष्मीपुर निवासी दिनेश (22) ने भी दम तोड़ दिया।

घटना गुरुवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे की है, एक बाइक पर कैम्पियरगंज के लक्ष्मीपुर सरपतहां के दिलीप (19), गोलू (20) और दिनेश (22) सवार थे, दूसरी बाइक पर पनियरा के सतगुरु गांव के नीरज गुप्ता, रामस्वरूप गौड़ और फौजदार गुप्ता थे।

रामस्वरूप के दो पुत्र और चार पुत्रियां :-
रामस्वरूप के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है, दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

5 जून को हुई थी दिनेश की शादी :-
दिनेश की शादी महज 10 दिन पहले 5 जून को गोरखपुर के डोमिनगढ़ मंझरिया में हुई थी, उनके परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं – सोहन (26), मनीषा (24), दिनेश (22) और धर्मात्मा (20)।

गोरखपुर में तोड़ा दम :-
घायलों को पहले पीएचसी ले जाया गया, वहां से दिलीप, दिनेश, गोलू, नीरज और रामस्वरूप को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, रात साढ़े आठ बजे सतगुरु निवासी रामस्वरूप (65) की मौत हो गई, साढ़े ग्यारह बजे कैम्पीयरगंज के लक्ष्मीपुर निवासी दिनेश (22) ने भी दम तोड़ दिया।

अभी इस मामले में दोनों पक्षों से प्रार्थनापत्र नहीं मिला है, प्रार्थनापत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई जरूर की जायेगी। -श्याम निवास राय, प्रभारी थानाध्यक्ष पनियरा

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: