मदरसों पर नया आदेश, यूपी में अब सभी छात्रों-मौलानाओं का डेटा ATS को सौंपना अनिवार्य :

उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रखने के उद्देश्य से योगी सरकार ने नया प्रोटोकॉल लागू किया है, जिसके तहत प्रदेश के मदरसों में पढ़ाने वाले मौलानाओं और सभी छात्रों का विस्तृत ब्यौरा अब एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद कई राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों ने अपने स्तर पर जांच और सतर्कता बढ़ा दी है।

नए आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को अपने यहां कार्यरत शिक्षकों और धार्मिक प्रशिक्षकों की व्यक्तिगत पृष्ठभूमि, मोबाइल नंबर, स्थायी पता, आधार कार्ड विवरण और अन्य पहचान से जुड़े दस्तावेज एटीएस कार्यालय को सौंपने होंगे, इसके साथ ही मदरसों में पढ़ने वाले सभी छात्रों का विवरण और मोबाइल नंबर भी सूचीबद्ध कर जमा करना अनिवार्य किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया केवल डाटा संग्रह या सर्वे नहीं है, बल्कि सुरक्षा ऑडिट का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसका उद्देश्य किसी भी संस्थान में संदिग्ध तत्वों की मौजूदगी को समय रहते पहचानना है।

सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में कुछ मदरसों और निजी धार्मिक संस्थानों में बाहरी राज्यों के युवाओं की बढ़ती आवाजाही को लेकर खुफिया एजेंसियों ने सतर्कता बरती है। इसी के चलते मदरसों के व्यापक बैकग्राउंड वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी एटीएस को दी गई है।

  • Related Posts

    खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक:
    • March 1, 2026

    लखनऊ: इज़राइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है, अंतरराष्ट्रीय…

    Continue reading
    खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा पलटवार, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव:
    • March 1, 2026

    तेहरान/मिडिल ईस्ट, 1 मार्च 2026 | मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अली खामेनेई की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी-इजरायली संयुक्त हवाई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात:
    खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक:
    खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा पलटवार, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव:
    साइबर फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 हजार की रकम कराई वापस: