बृजमनगंज पुलिस ने कहा, किराएदारों और फेरीवालों को वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य :

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश और फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि थाना क्षेत्र में जो लोग बाहर से आकर निवास कर रहे हैं या किराए के मकान में रह रहे हैं, फेरी वाले और सरकारी या प्राइवेट कर्मचारी हैं, वे सभी लोग अपना पुलिस वेरिफिकेशन तत्काल करवा लें।

थानाध्यक्ष के अनुसार, पुलिस वेरिफिकेशन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है, इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और निगरानी संभव हो पाती है। उनका कहना है कि वेरिफिकेशन से आपराधिक तत्वों पर प्रभावी रूप से नकेल कसी जा सकती है, जिससे समाज में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने में मदद मिलती है।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि आप किराएदार, फेरीवाला, या सरकारी/प्राइवेट कर्मचारी हैं और अभी तक पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया है, तो जल्द से जल्द नजदीकी थाने में जाकर यह प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही, घर के मालिकों को भी अपने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है।

  • Related Posts

    फारूक अब्दुल्ला का दिल्ली पर निशाना, पाकिस्तान का जिक्र कर 370 की वापसी का दावा:
    • October 24, 2026

    Article 370: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बारामूला में आयोजित एक रैली के दौरान केंद्र सरकार और अनुच्छेद-370 को लेकर बयान दिया। उन्होंने…

    Continue reading
    श्रद्धा दुबे को लेकर नया खुलासा? दोस्त ने किए पुराने प्रेम संबंधों को लेकर कई दावे:
    • October 24, 2026

    लखनऊ के शिवा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर एक नया दावा सामने आया है। श्रद्धा के एक दोस्त के मुताबिक, वर्ष 2009 से 2010 के बीच प्रेम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *