एचपीसीएल ने स्पष्ट किया है कि देशभर में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। कंपनी के अनुसार ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और सभी स्थानों पर पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

HPCL ने एडवाइजरी जारी किया, अफवाहों पर ध्यान न देने के निर्देश
कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में आकर अतिरिक्त ईंधन की खरीदारी न करें। जरूरत के अनुसार सामान्य तरीके से ही ईंधन लें।
एचपीसीएल ने भरोसा दिलाया है कि वह अपने पूरे नेटवर्क के माध्यम से निर्बाध और सुचारु ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।






