छात्रों की सुरक्षा को लेकर NSUI प्रतिनिधिमंडल ने विधायक योगेश शुक्ला को सौंपा ज्ञापन:

छात्रों की सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बी.के.टी. क्षेत्र के माननीय विधायक योगेश शुक्ला से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान छात्रों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया।

माननीय विधायक योगेश शुक्ला को‌ औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया

ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने सीतापुर–हरदोई–आई.आई.एम. बाईपास मार्ग पर स्थित थैंक्यू गेट के सामने बने डिवाइडर को हटाने तथा वहाँ गोल चौराहा अथवा सुरक्षित पारपथ (सेफ क्रॉसिंग) की व्यवस्था किए जाने की मांग रखी।

वर्तमान स्थिति में प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थियों को तेज़ यातायात के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है, यह स्थिति जीवन एवं सुरक्षा के अधिकार से जुड़ी गंभीर चिंता को दर्शाती है।

छात्रों ने स्पष्ट किया कि शिक्षा का वातावरण भयमुक्त और सुरक्षित होना चाहिए। संस्थान के प्रवेश द्वार पर ही जोखिम की स्थिति किसी भी दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है, समय रहते प्रभावी समाधान आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना समाप्त की जा सके।

माननीय विधायक ने विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अनेक छात्र उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से बिलाल अहमद, अंकित यादव, मोहम्मद शाद खान सहित अन्य छात्र प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई।
सामूहिक प्रयास और सकारात्मक संवाद के माध्यम से शीघ्र प्रभावी समाधान की उम्मीद व्यक्त की गई।

  • Related Posts

    समाजवादी छात्र सभा ने ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन:
    • February 13, 2026

    समाजवादी छात्र सभा इकाई, ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ ने आज छात्र हितों की रक्षा के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा से तीन माह…

    Continue reading
    यूजीसी बिल के समर्थन में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों की पदयात्रा, एसीपी को सौंपा गया ज्ञापन:
    • February 13, 2026

    लखनऊ। यूजीसी बिल के समर्थन में लखनऊ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता सर्वेश यादव के नेतृत्व में लखनऊ विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा एक पदयात्रा निकाली गई। यह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों की सुरक्षा को लेकर NSUI प्रतिनिधिमंडल ने विधायक योगेश शुक्ला को सौंपा ज्ञापन:
    शंकराचार्य पद को लेकर विवाद पर सीएम योगी का सख्त बयान, बोले हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य:
    समाजवादी छात्र सभा ने ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन:
    यूजीसी बिल के समर्थन में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों की पदयात्रा, एसीपी को सौंपा गया ज्ञापन:
    बृजमनगंज में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील: