समाजवादी छात्र सभा ने ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन:

समाजवादी छात्र सभा इकाई, ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ ने आज छात्र हितों की रक्षा के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में परीक्षा से तीन माह पूर्व ही परीक्षा शुल्क जमा कराने तथा विलंब शुल्क लगाए जाने की नीति का कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। साथ ही, छात्रवृत्ति के आधार पर प्रवेशित SC/ST विद्यार्थियों पर छात्रवृत्ति प्राप्त होने से पहले ही फीस जमा करने का दबाव बनाए जाने को अत्यंत निंदनीय बताया गया।

समाजवादी छात्र सभा ने स्पष्ट किया कि यह नीतियां छात्र हितों के प्रतिकूल हैं और इनसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों पर अनावश्यक बोझ पड़ता है।

इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही छात्र हित में ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो समाजवादी छात्र सभा व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

  • Related Posts

    लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल:
    • May 29, 2026

    लखनऊ: लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों, महंगाई और भयावह बेरोजगारी के खिलाफ आज समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों और युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति से मिलने पर रोक:
    • May 26, 2026

    लखनऊ विश्वविद्यालय में आज महामहिम राज्यपाल के ड्रेस कोड संबंधी तुगलकी फरमान के विरोध में छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से लाल बिल्डिंग से गेट नंबर-1 तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स ट्रायल्स, विनेश फोगाट सेमीफाइनल में हारीं, क्वालीफाई करने से चूकीं:
    CUET परीक्षा में देरी से छात्रों में नाराजगी, राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था तबाह:
    दो पासपोर्ट केस में अब्दुल्ला आजम को राहत, कोर्ट ने सजा निरस्त की:
    खनन माफियाओं के बुलंद हौसले, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति, बृजमनगंज में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:
    NEET री-एग्जाम को सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज, एयरफोर्स से भेजे जा सकते हैं पेपर: