बृजमनगंज में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील:

बृजमनगंज। आगामी महाशिवरात्रि, होली और रमजान पर्व के मद्देनज़र नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि होलिका दहन निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए। साथ ही, होली के अवसर पर बिना अनुमति डीजे बजाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नशे का सेवन कर किसी भी प्रकार से त्योहारों में व्यवधान न डालने की हिदायत दी और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम प्रधान और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    युवाओं के लिए खुशखबरी! यूपी सरकार दे रही है फ्री-इंटरेस्ट लोन:
    • February 13, 2026

    लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ को लागू किया है। इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को…

    Continue reading
    त्रिलोकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा:
    • February 11, 2026

    सिद्धार्थनगर: त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर अपहरण कांड का सफल अनावरण कर नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी छात्र सभा ने ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन:
    यूजीसी बिल के समर्थन में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों की पदयात्रा, एसीपी को सौंपा गया ज्ञापन:
    बृजमनगंज में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील:
    अब सोलर से चलेगा घर, भारत और यूपी में तेजी से बढ़ रही स्वच्छ ऊर्जा:
    युवाओं के लिए खुशखबरी! यूपी सरकार दे रही है फ्री-इंटरेस्ट लोन: