जुड़वां बच्चों को जन्म देने से पहले गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

थाना बृजमनगंज क्षेत्र के नगर पंचायत बृजमनगंज, वार्ड नंबर 2 (रज्जूजोत) निवासी सुमित्रा पत्नी अनिल (उम्र 26 वर्ष) जो कि 7.5 माह की गर्भवती थी, की असमय मौत हो गई। यह खबर पूरे क्षेत्र में शोक का विषय बन गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज से वार्ड ब्वॉय सुनील चौधरी ने पुलिस को मेमो के माध्यम से घटना की जानकारी दी।

परिजनों के अनुसार, सुमित्रा अचानक घर में बेहोश होकर गिर गई। आनन-फानन में उसे एम्बुलेंस से सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुमित्रा जुड़वां बच्चों के गर्भ से थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजन मृतका को घर ले जा चुके थे। बाद में पुलिस टीम ने मृतका के घर पहुंचकर जांच की और पाया कि मृतका का नाम सुमित्रा है, जबकि मेमो में गलती से सावित्री दर्ज हो गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

सुमित्रा की अचानक हुई मौत से परिवार और गांव में गहरा शोक है। जुड़वां बच्चों की मां बनने से पहले ही उसकी जिंदगी का यूं अंत हो जाना सभी के लिए स्तब्ध कर देने वाला है। परिजनों ने बताया कि सुमित्रा हमेशा स्वस्थ थी, लेकिन इस तरह की अप्रत्याशित घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

  • Related Posts

    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    • March 4, 2026

    अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने हालातों की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है। भारतीय नागरिकों…

    Continue reading
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    • March 3, 2026

    सिद्धार्थनगर | सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत एकडेगा भावपुर के टोला हतवा में मंदिर तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला: