महराजगंज के 104 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा की तैयारी तेज:

महराजगंज। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए महराजगंज जिले में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिले में इस बार कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इस वर्ष हाईस्कूल में 38,961 और इंटरमीडिएट में 31,740 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।

उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है। इसे आधुनिक नाइट विज़न सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, जिससे रात के समय भी हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके और किसी भी अनियमितता को रोका जा सके।

जिले में उत्तरपुस्तिकाएं धीरे-धीरे पहुँच रही हैं। हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाएं पहले ही उपलब्ध हो गई हैं, जबकि अन्य कक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं जनवरी के अंतिम सप्ताह तक जिले में पहुंच जाने की उम्मीद है।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका:
    20 मार्च क्यों है खास? जानिए इस दिन मनाए जाने वाले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय दिवस: