प्रयागराज माघ मेला-2026 की तैयारी तेज, सीएम योगी ने दिए अहम निर्देश:

लखनऊ, 26 दिसंबर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, बैठक में मुख्यमंत्री ने मेला व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ मेले की व्यवस्थाओं में आध्यात्मिक गरिमा बनी रहनी चाहिए, साथ ही श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा का सामना न करना पड़े, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को निर्देश दिए कि माघ मेले के दौरान प्रमुख स्नान पर्वों पर किसी भी तरह का वीआईपी प्रोटोकॉल लागू न किया जाए, उन्होंने इस संबंध में आवश्यक आदेश एवं सूचना तत्काल जारी करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूरी करने, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि माघ मेला-2026 श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन बन सके।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: