अमेरिका के साथ रूस से कच्चे तेल आयात को लेकर जारी तनाव के बीच अब एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिलेगी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा की तारीख तय हो चुकी है।
पुतिन इस साल के अंतिम महीने में 5 और 6 दिसंबर को भारत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात भी होगी, ऐसे में कच्चे तेल पर अमेरिका से बढ़ते विवाद के बीच पुतिन का भारत दौरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन और बढ़ा सकता है।






