कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ वाले बयान पर यूपी सरकार के मंत्री और सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने करारा पलटवार किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा— “राहुल गांधी को यह नहीं पता कि यहां राजभर मौजूद है, अगर वो हाइड्रोजन बम बना रहे हैं, तो हम इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन मिलाकर परमाणु बम तैयार कर रहे हैं।”
राजभर ने साफ कहा कि कांग्रेस के लिए संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल और खुद राजभर मिलकर एक ‘परमाणु बम’ हैं। उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा कि कांग्रेस ने 60 साल सत्ता में रहते हुए भी दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का कोई भला नहीं किया।
गाजीपुर में सुभासपा कार्यकर्ता की पिटाई पर सफाई देते हुए राजभर ने कहा कि यह महज़ गलतफहमी थी, लेकिन विपक्ष इसे बेवजह तूल दे रहा है।
यह बयान राजनीति के मैदान में हाइड्रोजन बम बनाम परमाणु बम की नई बहस छेड़ गया है।





