महाराजगंज में पढ़ने की संस्कृति को मिला बढ़ावा, पुस्तक प्रदर्शनी में उमड़ा छात्रों का उत्साह:

महाराजगंज के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी ने पहले ही दिन ज्ञान और साहित्य का उत्सव सा माहौल बना दिया, दो दिवसीय इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। साहित्य, कला, विज्ञान और संस्कृति से जुड़ी पुस्तकों के स्टॉल पर लगातार भीड़ रही और पाठकों ने बढ़-चढ़कर किताबों की खरीदारी की।

यह प्रदर्शनी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, हिंदुस्तानी अकादमी, भारतीय बौद्ध सभा और सिटीजन फोरम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई है। महोत्सव के रूप में सजे इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में पठन-पाठन की आदत को प्रोत्साहित करना और समाज में पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करना है।

राजकमल प्रकाशन के प्रतिनिधि राहुल रावत ने बताया कि गौतम बुद्ध, राम मनोहर लोहिया, पंडित नेहरू और अन्य साहित्यिक कृतियों से संबंधित पुस्तकों की अच्छी बिक्री दर्ज की गई। इन विषयों पर आधारित पुस्तकों के प्रति युवाओं की विशेष रुचि देखने को मिली।

प्रदर्शनी में राजकमल प्रकाशन समूह, प्रभात प्रकाशन, लोक भारती प्रकाशन, अर्पण प्रकाशन और मंजुला वाणी प्रकाशन समूह सहित कई प्रतिष्ठित प्रकाशनों ने अपने स्टॉल लगाए। समूह के आशीष कुमार ने जानकारी दी कि छात्र-छात्राओं ने साहित्य, कला, निबंध और भाषा से संबंधित पुस्तकों में विशेष रुचि दिखाई और उनकी उत्साहपूर्वक खरीदारी की।

News Reported by: Jaynendra Upadhyay, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    ढोल-नगाड़ों की ताल पर झूमा महराजगंज, श्याम मंदिर से निकली भक्ति यात्रा:
    • February 27, 2026

    महराजगंज शहर के फरेन्दा रोड स्थित श्याम मंदिर से एक भव्य और आकर्षक निशान शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को भक्ति रंग में रंग दिया। “जय श्याम” के गगनभेदी…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर भाजपा को मिला नया नेतृत्व, दीपक मौर्य बने जिलाध्यक्ष:
    • February 27, 2026

    सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दीपक मौर्य को सिद्धार्थनगर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराजगंज में पढ़ने की संस्कृति को मिला बढ़ावा, पुस्तक प्रदर्शनी में उमड़ा छात्रों का उत्साह:
    नितेश राणे का विवादित बयान, मदरसों में आतंकवादियों को तैयार किया जाता है:
    ढोल-नगाड़ों की ताल पर झूमा महराजगंज, श्याम मंदिर से निकली भक्ति यात्रा:
    सिद्धार्थनगर भाजपा को मिला नया नेतृत्व, दीपक मौर्य बने जिलाध्यक्ष:
    यूपी बनेगा निवेश हब, विदेश दौरे से लौटे सीएम योगी, हजारों करोड़ के MoU साइन: