कफ सिरप और AQI को लेकर यूपी विधानसभा में सपा विधायकों का अनोखा प्रदर्शन:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने कफ सिरप तस्करी और वायु प्रदूषण (AQI) के मुद्दे को लेकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया, सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायक अलग-अलग प्रतीकों के साथ विधानसभा परिसर पहुंचे और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

कफ सिरप को लेकर विरोध

सपा विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। वहीं, राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में खराब होती वायु गुणवत्ता (AQI) को लेकर भी सरकार को घेरा गया।

AQI को‌ लेकर विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कुछ विधायक कफ सिरप की बोतल के कट-आउट और पोस्टर पहनकर पहुंचे, जबकि कुछ ने प्रतीकात्मक तरीकों से प्रदूषण का मुद्दा उठाया, सपा नेताओं का कहना है कि जनता की सेहत से जुड़े इन गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच रही है।

साइकिल पर कफ सिरप का विरोध

इस पर सत्तापक्ष ने विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कफ सिरप मामले को लेकर विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में पकड़े गए आरोपियों के संबंध समाजवादी पार्टी से सामने आए हैं और मामले की जांच जारी है।

कफ सिरप और AQI को लेकर हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमाया रहा और सत्र के पहले दिन हंगामे की स्थिति बनी रही।

  • Related Posts

    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर:
    • March 24, 2026

    लखनऊ | ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय परिसर में समाजवादी छात्र सभा द्वारा अमर क्रांतिकारी वीर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस तथा महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया…

    Continue reading
    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    • March 24, 2026

    लखनऊ | 1090 चौराहे के पास जियामऊ ढलान पर लगभग 12 वर्षों से दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले गरीब दुकानदारों ने एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पीड़ितों का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IPL से पहले बड़ा खेल! 1660 करोड़ में बिकी RCB:
    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण बढ़ाने की तैयारी में:
    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर:
    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    गोरखपुर को मिली विकास की नई उड़ान- 53 करोड़ की बड़ी परियोजनाएं तैयार: