लखनऊ, सामाजिक सरोकार | आज सरल फाउंडेशन के तत्वावधान में लखनऊ विश्वविद्यालय के समीप खाटू श्याम जी मंदिर के पास कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में समाज के जरूरतमंद, गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए गए।

सरल फाउंडेशन द्वारा कंबल वितरित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी छात्रसभा के उपाध्यक्ष रोहित यादव, उपाध्यक्ष आदित्य पाण्डेय, सरल फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक यादव, सह-संस्थापक दिव्या पाण्डेय सहित संध्या, विश्वजीत, ईशानी, सारा, नीतीश, दीपिका, शोभित, डॉ. प्रियंका अग्रवाल समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
इस अवसर पर समाजवादी छात्रसभा के उपाध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब, बेसहारा और समाज से वंचित लोगों की सेवा करना है, वहीं उपाध्यक्ष आदित्य पाण्डेय ने बताया कि संस्था की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य उन गरीब बच्चों तक पहुंच बनाना है, जो अभी तक शिक्षा से वंचित हैं, और उन्हें शिक्षित करना है।
कार्यक्रम के अंत में सरल फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।







