नौतनवा में महिला कल्याण विभाग की आत्मरक्षा कार्यशाला, सुरक्षा के टिप्स दिए गए :

महराजगंज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग ने राजीव गांधी फार्मेसी कॉलेज, नौतनवा में एक प्रभावशाली आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा के उपयोगी टिप्स देना था।

कार्यशाला में वन स्टॉप सेंटर, एसएसबी कमांडेंट श्री जगदीश धबई, और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति ने सक्रिय सहयोग किया। प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

लक्ष्मी रावत, केस वर्कर, ने वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र हिंसा से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को कानूनी, पुलिस, स्वास्थ्य, परामर्श और अल्पवास जैसी सहायता उपलब्ध कराता है।

शिखा त्रिपाठी, केस वर्कर, ने महिला कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तृत परिचय दिया, इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामान्य निराश्रित महिला पेंशन, और रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष जैसी योजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, रत्न तिवारी (Hub for Empowerment of Women) ने प्रतिभागियों को व्यक्तिगत सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि आप आपात स्थिति में निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

* 112 – इमरजेंसी सेवा
* 181 – महिला हेल्पलाइन
* 1090 – वूमेन पावर लाइन
* 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
* 1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
* 1076 – उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

कार्यशाला का समापन बालिकाओं और महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के संदेश के साथ हुआ।



  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये: