सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दीपक मौर्य को सिद्धार्थनगर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आधिकारिक घोषणा की।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई इस घोषणा के साथ ही जनपद की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, पार्टी संगठन में इस फैसले को अहम माना जा रहा है। दीपक मौर्य को जिले की कमान सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
बताया जा रहा है कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
घोषणा के बाद पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने दीपक मौर्य को शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और सशक्त बनाने का भरोसा जताया, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह नियुक्ति आगामी रणनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
News Reported by: Pulkit Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)




