मानव तस्करी रोकथाम को लेकर बढ़नी में SSB 50वीं बटालियन की कार्यशाला:

सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी क्षेत्र में एसएसबी 50वीं बटालियन के तत्वावधान में मानव तस्करी की रोकथाम एवं जागरूकता को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला में मानव तस्करी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी देते हुए महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. भानुजा सरन ने मानव तस्करी के सोर्स–ट्रांजिट–डेस्टिनेशन चक्र पर विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया और इसके विभिन्न चरणों को समझाया, वहीं एएचटीयू प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानव तस्करी संगठित नेटवर्क के माध्यम से संचालित होती है, जिसे तोड़ने के लिए सतर्कता और समन्वय बेहद जरूरी है।

प्रसून शुक्ल ने मानव तस्करी की प्रक्रिया में शामिल रिक्रूटमेंट, ट्रांसपोर्टेशन और एक्सप्लॉइटेशन पर विशेष प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने सीमा क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय को मानव तस्करी की रोकथाम की कुंजी बताया।

कार्यशाला की अध्यक्षता एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट संजय के. पी ने की। इस अवसर पर एसएसबी के जवानों के साथ-साथ एमएसएमवीएस संस्था के सदस्य भी उपस्थित रहे।

News Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    • February 3, 2026

    नई दिल्ली। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान स्पीकर की ओर कागज फेंकने और सदन की मर्यादा भंग करने के मामले में छह सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।…

    Continue reading
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    • February 3, 2026

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: